Invalid slider ID or alias.

डूंगला-नंदी गौशाला के लिए पशु पालन विभाग ने डूंगला का किया चयन।

 

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला।राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा जन कल्याण कारी योजना के अर्न्तगत पंचायत समिति स्तरीय नंदी गौशाला का चयन डूंगला मे किया गया। इसके साथ ही नंदी गौशाला निर्माण के लिए एक करोड़ 57 लाख की स्वीकृति प्रदान की।इसको लेकर गौशाला पदाधिकारियों के साथ ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। गौशाला पदाधिकारियों ने 1008 आचार्य निपुर्णरत्न जी, राष्ट्रसंत कमल मुनी जी की प्रेरणा से गौशाला को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोपालन मंत्री प्रभारी मंत्री खाचरियावास, केबीनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व मंत्री रघुवीर मीणा, डॉ. गिरजा व्यास, राज्यमंत्री जाड़ावत, विधायक राम लाल मीणा, विधायक राजेन्द्र विधुड़ी का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गौशाला के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत, मंत्री मांगी लाल जारोली, कोषाध्यक दुर्गाशंकर शर्मा, सहमंत्री रमेश मेहता थे।

Don`t copy text!