Invalid slider ID or alias.

आकोला भाजपा मंडल की बैठक साण्डेश्वर महादेव मे हुई आयोजित, विधायक जीनगर ने कि शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजूदिन।

आकोला। भाजपा मंडल आकोला की रविवार को मुख्य अतिथि विधायक जीनगर की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को साण्डेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन लाल जीनगर थे। बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भीम सिंह झाला ने की। विशिष्ठ अतिथि विधानसभा विस्तारक कालुराम मीणा, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फोटो युक्त बूथ समिति का गठन, सरल ऐफ डाउनलोड करना, पन्ना प्रभारी की नियुक्ति आदि कार्यक्रमों पर बैठक सम्पन्न हुई।
इस मौके पर डा. रमेश बोरीवाल, जिला परिषद सदस्य शंभुलाल गाड़री, महेंद्र सिंह झाला, रमेशचंद्र जाट, मुरला सरपंच भेरूलाल आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!