Invalid slider ID or alias.

भदेसर- भारतीय जनता पार्टी मंडल भदेसर की कार्यसमिति की बैठक आयोजित। विधायक आक्या रहें मौजूद।

 

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@ श्री शैलेन्द्र जैन।

भदेसर।भारतीय जनता पार्टी मंडल भदेसर की कार्यसमिति की बैठक भदेसर एम के रिसोर्ट में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक एवं पूर्व उप जिला उपप्रमुख मिट्ठू लाल जाट एवं चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी विमलेश उपाध्याय के मुख्य मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में विधानसभा विस्तारक विमलेश ने सरल एप एवं उस पर बूथ एवं पन्ना प्रमुख के डाटा अपलोड करने के बारे में जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए जनसंपर्क अभियान के सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान को आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा में अपना एकमात्र लक्ष्य मानकर जिताने का आह्वान किया जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं सभी को संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत एवं अजेय पार्टी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन कम से कम दो-तीन घंटे काम करने की एवं कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच में उजागर करने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ आगामी 10 जून से 14 जून के बीच विधायक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की जिसमें बूथ एवं शक्ति केंद्र की कबड्डी वाली बॉल क्रिकेट एवं रस्साकशी की टीमें भाग लेगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन सीपी नाम धारानी सुरेश जैन सरपंच नारायण सिंह रघुवीर सिंह जिला महामंत्री तेजपाल रेगर मंडल महामंत्री देवीलाल धाकड़ देवी लाल माली कुलदीप सिंह मिट्ठू सिंह सुरेश गाडरी कन्हैयालाल तुसावड़ा खुमराज गुर्जर जयराज धाकड़ बाबर चंद्र उमेश पालीवाल मथुरा लाल सालवी राजेंद्र टाक भेरु लाल जाट भोपाल सिंह सहित बूथ अध्यक्ष एवं मंडल के सभी पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!