Invalid slider ID or alias.

दादू आश्रम गंगरार मे चल रहें कुण्डात्मक श्री रूद्र चंडी महायज्ञ मे श्री कृष्ण व राधे रानी की लीलाओं का मंचन हुआ।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर राशमी रोड पर स्थित दादू आश्रम मे नव दिवसीय कुण्डात्मक श्री रूद्र चंडी महायज्ञ के दौरान आज रात्रि मे भगवान श्री कृष्ण व बाल गोपाल द्वारा माखन चोरी एवं श्री कृष्ण व राधा रानी की लीलाओं का मंचन हुआ।
दादू आश्रम के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री आदर्श रामकृष्ण लीला मंडल वृंदावन के स्वामी गिरधारी लाल के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। कलाकारों द्वारा भक्त शिरोमणि मीराबाई, कवि सूरदास, रसखान सहित प्रसिद्ध कवियों एवं लेखकों की रचनाओं के माध्यम से आमजन तक भगवान की लीलाओं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भगवान की लीलाओं का सुंदर जीवंत चित्रण किया जा रहा है। जिसे देखकर श्रोता गण भाव विभोर हो रहे हैं।

Don`t copy text!