Invalid slider ID or alias.

गंगरार-वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का श्रेष्ठ रिजल्ट पूजा ने किया जिले में नाम रोशन।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार।उपखंड मुख्यालय पर स्थित एक मात्र संस्कृत विद्यालय राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मे वरिष्ठ उपाध्याय का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम मे विद्यालय की एक बालिका ने जिला स्तर पर अपना नाम एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वरिष्ठ उपाध्याय मे कुल 22 विद्यार्थियों मे से 21 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा दी। जिसमें से 21 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय की पूजा प्रजापत ने 84.80%अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा प्रजापत निवासी नई आबादी सालेरा पिता बरदी चंद प्रजापत माता रतनी देवी जो की कृषि व मजदूरी करते है।प्रजापत ने बताया की वह प्रतिदिन चार घंटे पढ़ाई करती थी।साथ ही विद्यालय के अध्यापकों की मेहनत रंग लाई।वही रितिका मोची 77.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है एवं सुनीता कुमारी जाट ने 75.40%प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

Don`t copy text!