Invalid slider ID or alias.

भेरूजी को लगाया 56 भोग, पदयात्रियों का किया स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री ऋषभ जैन।
डूंगला। उदयपुर जिले के बाठरड़ा कला गांव में स्थित नलवाया भेरूजी बावजी स्थल पर रविवार को भेरू जी का जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही डूंगला से आए पद यात्रियों का स्वागत किया गया।
बाठरड़ा कला गांव में स्थित नलवाया भेरुजी स्थान पर तेरस होने से रविवार को भेरू जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भेरू जी को छप्पन भोग लगाया गया। इससे पूर्व डूंगला से करीब 40 सदस्यों का एक दल रविवार प्रातः बाठरड़ा पहुंचा जहां सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। बाद में पदयात्रियों को ढोल के साथ भेरुजी स्थल पर लाया गया। इस मौके पर भेरुजी का विशेष श्रंगार किया गया।

Don`t copy text!