Invalid slider ID or alias.

आदित्य सीमेंट सीएसआर विभाग का एक दिवसीय मोटा अनाज आहार प्रशिक्षण सम्पन्न।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। आदित्य सीमेंट वर्क्स सीएसआर विभाग शम्भूपुरा द्वारा एक दिवसीय मिलेट आहार मोटा अनाज का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं एवं किशोरियों को मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, जो, रागी इत्यादि के उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
यह प्रशिक्षण विनीता जैन के द्वारा दिया गया जिन्होंने इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी एवं प्रयोग विधि के द्वारा जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में 50 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया।
कैप्टन विजय सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के जिक्र करते हुए सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद किया।
बता दे कि आदित्य सीमेंट शम्भूपुरा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे प्रशिक्षण से आमजन में जागरूकता के कार्य यूनिट हेड भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में किए जा रहे हैं।

Don`t copy text!