Invalid slider ID or alias.

कोंग्रेस के इन दो सालों में जनता हद से ज्यादा परेशान हुई है, आज भी चुनाव हो जाए तो भाजपा के एमएलए 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे- आक्या।

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@ श्री शेलेन्द्र जैन।
भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित एमके रिसोर्ट एवं वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के द्वारा आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, जिला अध्यक्ष गौतम दक, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, डेयरी चेयरमैन व जिप्र सदस्य बद्री लाल जाट, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह खोर, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व प्रधान चंदनबाला जैन, चंद्री बाई रेगर, उप प्रधान उर्मिला कुंवर, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली सहित भदेशर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य आसावरा माता मंडल अध्यक्ष कालू लाल गाडरी, भादसोड़ा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह सहित जिले के अनेक नेताओं ने शिरकत की।
आमंत्रित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि उनके बलबूते पर जिले की 11 पंचायत समितियों में से 9 पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बना वही जिले के जिला प्रमुख पद पर भी भाजपा का जिला प्रमुख बना आज के इस कार्यक्रम में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा भदेसर पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के हर ग्राम पंचायत से कार्यकर्ता पहुंचे एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे कार्यक्रम का संचालन आसावरा माता के पूर्व सरपंच अशोक राय का एवं लिटिल भट्ट के द्वारा किया गया। धन्यवाद एवं आभार भदेसर सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह के द्वारा दिया गया।

Don`t copy text!