Invalid slider ID or alias.

डाॅ. सतीश पूनियां और वी. सतीश ने जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर नगर निगमों के पार्षदों की ली संगठनात्मक बैठक।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री राहुल भारद्वाज।
जयपुर । भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयपुर हैरिटेज एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगमों के भाजपा पार्षदों की संगठनात्मक बैठक ली। इस दौरान जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, मेयर डाॅ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट भी मौजूद रहे।
वी. सतीश एवं डाॅ. सतीश पूनियां ने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक विषयों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर आपको विकास कार्यों से सम्बन्धित जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते रहना है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में डाॅ. पूनियां ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्षद एक ऐसी कड़ी है जो स्थानीय स्तर पर लोगो की समस्याओं के लिए भी लड़ते हैं और वो पार्टी का प्रतिबिम्ब भी होते हैं। संगठनात्मक बैठक का उद्देश्य है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी रहे और एक सच्चे जनप्रतिनिधि की तरह वो काम करें।

Don`t copy text!