Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा-रमा विहार क्षेत्र में किया गौग्रास आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।भीलवाड़ा@ श्री पंकज आडवाणी।

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल रविवार को रमा विहार क्षेत्र के ऐतिहासिक एवम भव्य गौग्रास का साक्षी बना। समाजसेवी कैलाश व्यास, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, गौभक्त हरीश कच्छारा, समाजसेवी अविचल व्यास, अरविंद पारीक के नेतृत्व में रमा विहार क्षेत्र में ना केवल पुरुषो ने भाग लिया अपितु क्षेत्र की महिलाओं ने भी गौ रथ की अगुवाई करी, जिससे गौसेवा के इस प्रकल्प की सार्थकता सिद्ध हुई।
संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों महिलाओं एवम संगठन कार्यकताओं ने घर घर जाकर गौग्रास हेतु रोटी गुड फल सब्जियां इत्यादि संग्रहित किया।
रमा विहार में इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी हरीश कच्छारा द्वारा सभी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया एवम क्षेत्र का प्रथम गौग्रास समाजसेवी अविचल व्यास के निवास स्थान से संग्रहित किया गया। श्री गौ सेवा मित्रमंडल रमा विहार के इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आप सभी क्षेत्रवासियों के समक्ष नतमस्तक है।
इस आयोजन में संगठन के अविचल व्यास, बिलेश्वर डाड, हर्षवर्धन दाधीच, नितेश शर्मा, अमन शर्मा, सुनील शर्मा, रोहित पारीक, शुभम सोनी, मुकेश वर्मा, संदीप संघवी के साथ क्षेत्रवासी द्वारा गौग्रास संग्रहित किया गया साथ ही समस्त महिला शक्ति का भी पूरा योगदान रहा।

Don`t copy text!