Invalid slider ID or alias.

पूर्व मंत्री कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने डॉ.अम्बेडकर का 132 वी जन्मोत्सव मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जन्म जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व एवं भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर स्थित डॉ. अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने बाबा साहब अम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्षरत रहा, उन्होने देश में कमजोर एवं पीछडे वर्ग के अधिकारों के लिए सम्पूर्ण जीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा। डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। कृपलानी ने कहा कि अंबेडकर समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे, इसी कारण डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन गुप्ता, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिन्नाना, बसन्ती लाल सियाल, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली, नरेश आमेटा, मंत्री पुष्कर सोनी, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद जगदीश माली, महिपाल सिंह राठौर, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, शंभूलाल माली, अशोक मालवीय, लोकेश लड्डा, विनोद सोनी, राजेश धाकड़, सत्यनारायण मेनारिया, शिवदयाल कुमावत, प्रमोद वैष्णव, दीपक अग्रवाल, रमेश पंडित, नन्दकिशोर मेनारिया, ओम जीनगर, कमलेश जीनगर, विक्की खालोटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Don`t copy text!