Invalid slider ID or alias.

बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष ने राजनीति को बताया दुकान, कहा भाजपा कांग्रेस की पार्टनर मे दुकान।

 

वीरधरा न्यूज़।बड़ीसादड़ी@ श्री मोहन दास।

बड़ीसादड़ी। हाल ही मे बड़ीसादड़ी में नगरपालिका उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा से अध्यक्ष बने विनोद कंटालिया ने राजनीति को ही भाजपा कांग्रेस की दुकान बता दी, जिससे कहीं ना कहीं दोनों पार्टी के कार्यकर्ता खफा हुए हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में विनोद कंटालिया नगर पालिका उपचुनाव में अध्यक्ष बने हैं जिन्हें मेले के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप और उनकी साथ की दुकान बताते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जो वीडियो जमकर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे भाजपा कॉन्ग्रेस दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही इससे कहीं ना कहीं कार्यकर्ताओं में भी रोष है। वही कार्यकर्त्ता इस पूरे उपचुनाव को विश्वासघात बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ा होना बता रहे हैं।
कार्यकर्ताओ ने कहा की अगर भाजपा कांग्रेस दोनों की मिलीभगत कि दुकान है तो फिर कार्यकर्त्ताओ का क्या होगा जो अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए लगा देते है, कार्यकर्ताओ ने रोष जताते हुए उप चुनाव मे भी मिली भगत का आरोप लगाया है।

Don`t copy text!