Invalid slider ID or alias.

32 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा व 95 ग्राम अवैध अफीम सहित ब्रेजा कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

 

वीरधरा न्यूज़। निम्बाहेड़ा@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 32 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा व 95 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी फूलचन्द के निर्देश पर शनिवार को देवेन्द्र सिह उपनिरीक्षक थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय जाप्ता के जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक ब्रेजा कार को चैक किया गया तो कार के अन्दर 32 किलो अवैध अफीम डोडा चुरा व 95 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिस पर उक्त डोडा चुरा एव कार को जप्त कर चालक साकड थाना सांचोर जिला जालोर निवासी 38 वर्षीय हनुमाना राम पुत्र करना राम बिश्नोई व उसका साथी चेनपुरा थाना धोरीमन्ना जिला बाडमेंर निवासी 25 वर्षीय श्रीराम पुत्र नारायण लाल ढाका बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्व किया गया है। विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Don`t copy text!