Invalid slider ID or alias.

सामाजिक कार्यकर्ता सुवालका ने सादगी से अपनी पुत्री का जन्मदिन मनाया, पौधा लगा परिंदे बांधे।

 

वीरधरा न्यूज़। बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा।

भीलवाड़ा/बनेड़ा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व युवा पत्रकार दिनेश कुमार सुवालका भटेड़ा ने अपनी पुत्री सृष्टि सुवालका का तीसरा जन्मदिन सादगी से मनाते हुए देवस्थान सगस जी महाराज व श्री देवनारायण मंदिर परिसर पर पौधरोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। सुवालका ने बताया कि आज के आधुनिक युग में लोग जन्मदिनों पर अनावश्यक खर्चा करते हैं। ऐसे में हमें इस आधुनिक युग में अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। आज के आधुनिक युग में अभी भी गांवों में बेटियों को बेटों की तुलना कम महत्व देते हैं। बेटी के जन्मदिन पर पौधरोपण कर परिंदा बांधकर मैं लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि बेटा बेटी के बीच जो अंतर की खाई है उसे मिटाना है। बेटियों को भी बेटों के बराबर समान दर्जा देना चाहिए। साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे आना चाहिए। सुवालका ने कहा कि मैं मेरे परिवार के सदस्यो के जन्म दिवस व शुभ अवसर पर पौधरोपण करता हूं। तथा लोगों से भी यही अपील करता हूं कि आप भी शुभ अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें। आजकल ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। ऐसे में हम सब समय-समय पर पौधरोपण करते रहेंगे तो प्रकृति का संतुलन बना रहेगा। तापमान में जो निरंतर वृद्धि हो रही है। वह थोड़ी नियंत्रण में होगी। साथ ही पक्षी भी एक प्राकृतिक धरोहर है इन्हें बचाना भी हम सब का परम कर्तव्य हैं। अब गर्मी का मौसम आ गया है तो ऐसे में इनका संरक्षण की भी हम सबकी जिम्मेदारी हैं। जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर परिंदे भी बांधे। सुवालका के इस पुनीत कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की तथा सुवालका की बेटी सृष्टि को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान सुवालका की माता लीला देवी सगस जी महाराज के पुजारी धन्ना लाल खटीक विनोद खटीक देवनारायण के पुजारी राजु लाल गुर्जर मदन सुथार सहित और श्रद्धालु मौजूद थे।

Don`t copy text!