Invalid slider ID or alias.

गौतम आश्रम गंगरार में आयोजित समारोह में एसडीएम रामसुख गुर्जर बोले ऋषि मुनियों के आचरण का अनुसरण करें।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।

गंगरार। “ऋषि मुनियों के आचरण का अनुसरण करें”। उक्त विचार उपखंड अधिकारी रामसुख गुर्जर ने महर्षि गौतम आश्रम में वर्ष प्रतिपदा पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति प्राचीन काल से ही श्रेष्ठ होकर भविष्य में भी अपनी अनूठी पहचान बनाए रखेगी। मुख्य अतिथि रामसुख गुर्जर ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से बचने के लिए आने वाली पीढ़ियों को सुसंस्कारित कर भारतीय संस्कृति से अवगत करा आत्मसात कराना हम सबका दायित्व है। मुख्य अतिथि रामसुख गुर्जर ने महर्षि गौतम व वर्ष प्रतिपदा पर प्रकाश डालते हुए महर्षि गौतम द्वारा प्रतिपादित न्याय व्यवस्था के सिद्धांत व शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय मुख्य संरक्षक एवं पूर्व पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने वर्ष प्रतिपदा, विक्रम नवसंवत्सर एवं महर्षि गौतम जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, हमें महर्षि गौतम की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में परोपकार व पुण्य के कार्य करते हुए नववर्ष पर नए संकल्प लेने का आह्वान किया। समारोह मे पूर्व जिला प्रमुख भैरूसिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणावत, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, सरपंच रेखा शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ज्योतिष पुरोहित एवम एवं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बालकिशन शर्मा व मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महेंश चन्द्र व्यास एवम जैन समाज अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी ने भी बतौर विशिष्ट अतिथिक्ष विचार व्यक्त किए। समारोह में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविंद व्यास ने स्वागत उद्बोधन देते हुए जयन्ति पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
समाज के पूर्व अध्यक्ष गोपाल लाल पंचारिया, कोषाध्यक्ष मोनीष कुमार शर्मा ने भी जयन्ति पर अपने विचार व्यक्त किए। समाज के मंत्री सतीश चंद्र पंचारिया ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत समाज के चन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी, मोती लाल भारद्वाज, उमेश भारद्वाज, कमल आचार्य, सम्पत आचार्य, गिरीराज शर्मा, हेमन्त उपाध्याय, युवा अध्यक्ष अंकित जोशी, मंत्री हेमंत शर्मा ,कोषाध्यक्ष ललित कुमार आचार्य, अनिल उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, दिलीप आचार्य , अनिल व्यास, डाक्टर मुकुल व्यास, प्रमोद व्यास, शिवकुमार व्यास, गोविंद माधव चतुर्वेदी, आदि ने माल्यार्पण कर ऊपरना पहना एवं मेवाड़ी पगड़ी धारण करा स्वागत किया। समारोह में समाज की नन्ही मुन्ही ,प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किए गए। इससे पूर्व प्रात आठ बजे महर्षि गौतम की पूजा अर्चना कर समाज अध्यक्ष अरविंद व्यास के मुख्य यजमान तथा महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मधुसूदन शर्मा एवम सत्यनारायण व्यास यजमान दंपतियों ने पंडित लोकेश नारायण पंचारिया द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। प्रात:नौबजे महर्षि गौतम आश्रम से महर्षि गौतम की तस्वीर को रथ में सुसज्जित कर बैंड बाजों के साथ समाजजनो ने सफेद वस्त्र व केसरिया ऊपरनाओढे व महिलाओं द्वारा पीत वस्त्र धारण कर महर्षि गौतम के जयकारे लगा नृत्य के साथ नगर के मुख्य मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के बाद महर्षि गौतम आश्रम में भजन व संगीत गायिका उमा शर्मा चित्तौड़गढ़ की भजन मण्डली व भजन गायक दीपक वैष्णव तथा इंद्रमल नोगिया द्वारा भजनों की विभिन्न मनोरम प्रस्तुतियां पर समाज की महिलाओं ने नृत्य के साथ फागोत्सव मनाया।

Don`t copy text!