Invalid slider ID or alias.

शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नीम-मिश्री खिलाकर उपरना पहनाकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के निर्देशनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में चितौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेसजनो ने बुधवार को भारतीय नव वर्षारंभ पर मुख्य बाजार गांधी चौक से कपड़ा बाजार ढूचा बाजार सदर बाजार गोल प्याऊ चौराहा सुभाष चौक से पद्मिनी पार्क नेहरू बाजार नेहरू बाजार तक के बाजारों में व्यापारियों एवं राहगीरों के मस्तक पर तिलक लगाकर उपरना पहनाकर और नीम-मिश्री खिलाकर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल सोनी सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी हेरीटेज जोन मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल पार्षद सुरेंद्रनाथ योगी देवराज साहू टिंकू धामानी अशोक वैष्णव राजेश सोनी धर्मेंद्र मूंदड़ा संदीप तरावत शंभुलाल प्रजापत नवरतन जीनगर बसंतीलाल वेद सुरेश काबरा विजय सिंह ओमप्रकाश काबरा दीपक सोनी प्रदीप पुरोहित अशोक राजोरा शिवरतन सोनी अंकुश जैन शिव काबरा भगवान सिंह राजपूत घनश्याम सोनी अभिषेक पोखरना सहित काग्रेस कार्यकर्ता एवं व्यापारी बंधु साथ रहे।

Don`t copy text!