Invalid slider ID or alias.

सवाईमाधोपुर-फसल खराबे को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री ने लिया जायजा।

वीरधरा न्यूज़।बौंली/बामनवास@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।


सवाईमाधोपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवा के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी, सहित किसान मोर्चा की पूरी टीम ने बामनवास विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का खेतों में जाकर जायजा लिया तथा राज्य सरकार से किसानों को वास्तविक गिरदावरी करवाकर बीमा क्लेम एवं मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

बामनवास क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया तथा कुआं गांव बिचपुरी, चांदनहोली, सिरसाली, बिछोछ, मांदल गांवों मैं खेतों में जाकर मौके पर फसल खराबे को देखा। जहां किसानों को 80% तक किसानों की फसलें खेतों में पानी में तैर रही है। खेतो में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है कटी हुई फसलें पूर्ण रूप से खराब हो चुकी है। किसान हैरान व परेशान हैं कहीं कोई आसरा नजर नहीं आ रहा है।

किसानों की आंखों में आंसू नजर आए माली हालत खराब होने के कगार पर है। किसानों का गेहूं व चारा दोनों खराब हो गए। अब केवल सरकारी मदद का भरोसा है। लेकिन अभी तक क्षेत्रीय विधायक क्षेत्र के दौरे पर नहीं आई इसकी पीड़ा सब लोगों को थी।

इस अवसर तहसीलदार बृजेश मीणा, गिरदावर, पटवारी, ग्राम सेवक, सरपंच देशराज रेगर, रामलाल मीणा सरपंच बिछोछ, भाजपा जिला महामंत्री हरकेश मीणा जाहिरा,शशि कला मीणा प्रधान बामनवास, रेखा मीणा पूर्व प्रधान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री विवेक चौधरी, खैमराज सिंह चौहान, एसटी मोर्चा मंडल बौली अध्यक्ष रामराज मीणा, बाबूलाल मीणा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बामनवास, प्रभु लाल गुर्जर पूर्व सरपंच, घनश्याम रेगर एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बामनवास, किसान नेता रामप्रसाद मीणा, श्री दास मीणा, रामअवतार मीणा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा ने 24 मार्च को बामनवास उपखंड अधिकारी से मिलकर किसानों की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।

Don`t copy text!