Invalid slider ID or alias.

कपासन-जयसिंहपुरा विद्यालय में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। समीपवर्ती ग्राम पंचायत हिंगोरिया के ग्राम जयसिंहपुरा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों को तिलक माला उपरना एवम् श्रीफल भेंटकर मुंह मीठा करवाया गया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। समारोह की अध्यक्षता पी ई ई ओ हिंगोरिया के रतन लाल भांड, विशिष्ठ अतिथि एस एम सी अध्यक्ष नंद लाल शर्मा व उपाध्यक्ष दिनेश लोहार थे। पी ई ई ओ द्वारा परीक्षा संबंधित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राम लाल शर्मा, गोपाल जाट, संगीता कुमारी, कृष्णा शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार धोबी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार रैगर ने किया।

Don`t copy text!