Invalid slider ID or alias.

स्माइल 2 के अंर्तगत पहुना विद्यालयों का निरीक्षण

वीरधरा न्यूज़। राशमी@ श्री मनोहर शर्मा।
राउमावि मरमी के प्रधानाचार्य विक्रमसिंह लाखोटिया ने राबामावि, राउमावि पहुंना में स्माइल 2 का निरीक्षण किया। जिसमें छात्राओं की पोर्टफोलियो, व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी , निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की जानकारी ,कार्यपुस्तिका की जानकारी ,ऑनलाइन पढ़ाई का स्क्रीनशॉट, वर्क बुक का वितरण सहित कई अन्य फाइलों का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान हरविन्द प्रकाश मीणा, बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपाललाल शर्मा, व्याख्याता माधवलाल सुथार, दलीचंद छींपा,नारायणलाल भाम्बी,लादूलाल पाराशर , नेमीचंद बाफना , अजय कुमार ,उगम कुमार , कुंज बिहारी, नारायण, सुरेश,दिलीप कुमार उपस्थित थे।

Don`t copy text!