Invalid slider ID or alias.

नागौर-शिक्षा शेरनी का वह दुध हे जो पियेगा वो दहाडेगा – प्रभाकर, एसएनएस मे हुआ सम्मान समारोहों का आयोजन।

 

वीरधरा न्यूज़।नोखा चांदावता/नागौर@ श्री दौलत सिंह चांदावत।

नागौर।मेड़ता सिटी के सिविल लाइन स्थित शिशु निकेतन स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान व आशीर्वाद समारोहों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तरुण कुमार व्यास ने बताया की संस्था के निदेशक नरेश प्रभाकर, प्रधानाचार्या सुनिता प्रभाकर व सचिव अभिषेक प्रभाकर ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीपक व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया। समारोहों में सचिव प्रभाकर ने बच्चों को उद्बौधन करते हुए कहा की शिक्षा शेरनी का वह दूध हे जो पियेगा वो दहाडेगा। बच्चों को निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से भटकना नही चाहिए, उन्होंने कहा बच्चे के लिए मां बाप से बढ़कर कोई दोस्त नही होता। बच्चों में शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान का होना बहुत आवश्यक हे। प्रभाकर ने कहा शिक्षा का तात्पर्य केवल नोकरी लगने से नही हे। प्रधानाचार्या सुनिता प्रभाकर ने कहा बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। प्रभाकर ने कहा मनुष्यों को जीव जन्तुओं से इसकी विचारशीलता ही अलग करती हे। उन्होंने मां को जीवन का पहला गुरु बताया। उन्होंने बालिकाओं से कहा की अगर नारी जब गरजती हे तो इतिहास बदल सकती हे। स्कूल संचालक नरेश प्रभाकर द्वारा 12 वी के विधार्थियो को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विधार्थियो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी। मानसिह ने हर पल गीत गाकर खूब तालिया बटोरी। महेश कुमार आर्य, ब्रज मोहन रोठी व अब्दुल वाहीद ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन काजोल बोराणा व प्रतिभा भाटी ने किया।

Don`t copy text!