Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की सूक्ष्म बैठक जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता में आज रणथंभोर रोड स्थित एक होटल मे हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी 17 मार्च शुक्रवार को भाजपा द्वारा त्रिनेत्र गणेश द्वार को लेकर किए गए प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक की जायेगी और होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। होली मिलन समारोह में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक मे जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया, सुरेश जैन, भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, कमल सिंह मीणा, पूर्व सभापति कमलेश जैलिया, जिला मंत्री बलवीर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, अनमोल तोमर , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, जिला महामंत्री पंकज जैन, बौली मंडल अध्यक्ष लाखन मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, बजरिया मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियो ने नवनियुक्त भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं बौली मंडल अध्यक्ष लाखन मीणा का माला , पार्टी का दुप्पटा एंव साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया।

Don`t copy text!