Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़ के डॉ. मेहता दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।
चित्तौड़गढ़ निवासी डॉ सुशील मेहता को रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
पायल शर्मा ने बताया कि साउथ एशिया पेसिफिक हैल्थकेअर बिजनेस अवार्ड्स 2020 में चित्तौड़ निवासी डॉक्टर सुशील मेहता प्रथम पहल मेडिकल कंसलटेंट का नॉमिनेशन बेस्ट डॉक्टर कंसल्टेशन डायबिटीज के लिए हुआ।
बता दे कि डॉक्टर सुशील मेहता पिछ्ले काफी समय से देश विदेश में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे है साथ ही चिकित्सा और समाज सेवा क्षेत्र में एक अपनी अलग पहचान बना कर जिले का नाम रोशन कर रहे है। पहले भी कई देशो में सेवा कार्य और चित्तौड़ में भी कोरोना काल में सेवाए दे रहे है। उनकी सेवाओ से प्रेरित होकर मेडिलिंक इंडिया द्वारा होटल द पार्क नई दिल्ली में कई गणमान्य की उपस्थिति में अवार्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर समानित किया गया।

Don`t copy text!