Invalid slider ID or alias.

राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उदयपुर सेवाश्रम डोरे नगर में संपन्न

वीरधरा न्यूज़। रावतभाटा @ श्री ओम भट्ट
आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 के दिन राजस्थान विद्युत ठेका कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक प्रदेश अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में प्रदेश में विद्युत ठेका श्रमिकों के ऊपर हो रहे शोषण एवं अत्याचार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें अनुभवशील कार्यरत विद्युत ठेका कर्मचारियों को स्थाई करने हेतु तथा प्रदेश के ठेका कर्मियों को वेजेज जैसे ज्वलनशील मुद्दों पर बात हुई जिसमें प्रदेश महामंत्री कालूराम गर्ग ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विद्युत ठेका कर्मियों को अनुभव के हिसाब से उन्हें स्थाई किया जाए तथा सभी विद्युत ठेका कर्मियों को केंद्रीय वेजेज के हिसाब से तथा समान काम समान वेतन के हिसाब से वेतन दिया जाए ताकि विद्युत क्षेत्र में ठेका कर्मियों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण पर अंकुश लग सके इसी के साथ सभी ठेका कर्मियों को विद्युत महासंघ के महामंत्री विजय सिंह जी बघेला ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा सभी कार्य समिति सदस्यों को संबोधित किया अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए सभा का समापन किया।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमावत ,प्रदेश कोषाध्यक्ष चेतन सिंह ,प्रदेश मंत्री विक्रम सिंह , पाली जिला महामंत्री हेम सिंह रावत ,नारायण, महेश सनाढ्य ,सोहन जी, बाबूलाल, महेंद्र सिंह, दीपक डामोर आदि प्रदेश कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!