Invalid slider ID or alias.

करोली-भाजपा महू मंडल कार्यसमिति की बैठक महू में निजी प्रतिष्ठान पर हुई आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज। करोली@ श्री अजीम खान चिनायटा।

हिंडौन/करोली।बुधवार को भाजपा महू मंडल कार्य समिति की बैठक बस स्टैंड महू पर एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता महू मंडल अध्यक्ष जगपाल सोलंकी ने की। बैठक में निर्णय लिए गए की समर्पण निधि हर बूथ से मोदी जी एप पर डालनी है। इसी के साथ नवमतदाता अभियान को जोर देते हुए 17 से 25 वर्ष तक के युवाओं के मतदाता सूची नाम जुड़वाने पर विचार विमर्श किया। एवम राज्य सरकार पर आरोप लगाए गए को वर्तमान में महिला अत्याचार चर्म सीमा पर है, निर्दोष हत्या व अपराधिक कार्यों के मुकदमों में भी राजस्थान देश में नंबर एक पर है। इसी दौरान मंडल अध्यक्ष जगपाल सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं से दौसा चलने के अपील की।
बैठक के दौरान महामंत्री दिनेश शर्मा, चुनाव प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जगदीश मुंडरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेश सोलंकी, महामंत्री काजोडसिंह, उपाध्यक्ष गजराज सिंह, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुखसिंह सोलंकी, एस टी मोर्चा रामकिशोर मीणा, अमीन खान, अंसार खान, उपाध्यक्ष हीरा लाल, रवि मावई, महेश जाटव, धन सिंह जाटव, राजेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Don`t copy text!