वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।
चित्तौडग़ढ़।तीन दिवसीय महिला किसान प्रशिक्षण आदित्य सीमेंट सीएसआर एवं कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़गढ़ के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में 35 कृषक महिलाओं ने हिस्सा लिया, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जैविक खाद के बारे में जानकारी के साथ-साथ इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ रतन लाल सोलंकी ने खाद बनाने की विधि को बारीकी से समझाया एवं जैविक खाद के गुण एवं इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सभी आए हुए महिला किसानों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैविक खाद के प्रोत्साहन हेतु लाभार्थियों को शुरुआत में साग सब्जी की खेती के लिए प्रयोग में लाने के लिए जोर दिया गया।