वीरधरा न्यूज़।मकराना@ श्री मोहम्मद शहजाद।
मकराना।जिला मुख्यालय नागौर में आयोजित हुऐ निःशुल्क सुवर्णप्राशन शिविर में संस्कृति आर्य गुरुकुलम राजकोट के तत्वाधान में जन्म से 15 वर्ष तक के बच्चों लिए निःशुल्क सुवर्णप्राशन शिविर का आयोजन महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय, शारदा बाल निकेतन, आरोग्य योग केन्द्र सैनिक बस्ती, पतंजलि चिकित्सा केन्द्र ब्रह्मपुरी केन्द्रों पर किया गया। इस दौरान 15 वर्ष तक के 450 से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए। मुख्य व्यवस्था में आनन्द पुरोहित, अरविन्द बोड़ा, मोना जोशी, महेंद्र सिंह चारण, गजेंद्र बोहरा, प्रदीप प्रजापत का सहयोग रहा।