Invalid slider ID or alias.

दौसा/सिकराय-विधानसभा में मंत्री भूपेश के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली।

 

वीरधरा न्यूज़।सिकराय@ श्री दीनदयाल स्वामी।

सिकराय। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई तथा राहुल गांधी के सन्देश को आमजन तक पहुंचाया। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सिकराय के इंदिरा गांधी पार्क से उदयपुरा तक पैदल चलकर अभियान को गति प्रदान की। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग जुड़े, यात्रा को शानदार जन समर्थन मिला।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामलाल ओढ़, सिकराय ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीना, भांडारेज ब्लॉक अध्यक्ष लटूर मल सैनी, महेश मीना डोलिका, सिकराय प्रधान कमला शिवराम मीना, सिकन्दरा प्रधान सुल्तान बैरवा,कांग्रेस महासचिव चंचल कसाना , ब्लॉक संयोजक मीडिया मोनू मीना, योगेश कसाना एवं अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Don`t copy text!