Invalid slider ID or alias.

नागौर/नोखा-वैष्णव बने जिला आईटी संयोजक।

वीरधरा न्यूज़। नोखा @ श्री दौलत सिंह चांदावत।


नोखा। चांदावता निवासी मनीष वैष्णव भाजपा जिला आईटी संयोजक नियुक्त किए गए। इनकी कार्यशैली को देखते हुए जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी व जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा और मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चांदावत ने कार्यकारिणी की बैठक में पदभार में सह संयोजक से जिला आईटी संयोजक बनाया गया।

जिलाध्यक्ष, महामंत्री व अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 2 सालो से भाजपा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नागौर जिला आईटी सह संयोजक का दायित्व निभा रहे। नवनियुक्त जिला संयोजक मनीष वैष्णव ने अपनी नियुक्ति के लिए नागौर जिला अध्यक्ष मोहनराम चौधरी, जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, नोखा चांदावता मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चांदावत के अलावा जिला मंत्री एससी मोर्चा हंसराज नागौरा, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटी सेल का उद्देश्य पार्टी संगठन को आईटी के माध्यम से एक ऐसा प्लेटफार्म देना है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को एक पोर्टल पर अपलोड एवं संग्रहण किया जा सके। उनकी नियुक्ति पर नोखा चांदावता मंडल की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे आईटी जिला संयोजक को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चांदावत, उपाध्यक्ष सुभाष कटारिया, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुगन सिंह भाटी, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लोकेश नागौरा, अल्प संख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कालू खां, मीडिया प्रभारी कुलदीप ग्वाला, मण्डल मंत्री, शिवसिंह भाटी, लूणाराम देवासी, पप्पूराम कटारिया, महेंद्र गुर्जर, गोरधन सिंह, बजरंग दास वैष्णव, श्याम देवासी, प्रहलाद खेमादा, कार्यकर्ता पवन जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Don`t copy text!