Invalid slider ID or alias.

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बिजयपुर में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव।

 

वीरधरा न्यूज़। बिजयपुर@ श्री विष्णु दत्त शर्मा।

चित्तौडग़ढ़। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बिजयपुर के प्रधानाध्यापक रणधीरसिंह चौधरी ने बताया कि विधालय में वार्षिकोत्सव मनाया जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एकल नृत्य, देश भक्ति गीत, लघु नाटक, राजस्थानी नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में गतवर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में अधिकतम अंक प्राप्त एवं गार्गी पुरस्कार में चयनित तीन छात्राओं दीपिका जोशी, कल्पना चौधरी, घीसी सेन और इंस्पायर्ड अवार्ड में तीन छात्राओं आंचल सैन, माही नरुका, पायल प्रजापत सभी छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ ज्ञानमल खटीक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथि प्रहलाद लठा, विशिष्ट अतिथि में मनोज कुमार चुंडावत पर्व प्रधानाध्यापक,भगत सिंह शक्तावत, पुर्व सरपंच गुलाम फारुख, कमलेश तिवारी, देवराज सोनी, दिलिप शर्मा अध्यापक, मोती सिंह तंवर, दर्पण शर्मा, नन्द सिंह नरुका, ओम प्रकाश सोनी, तेज सिंह नरुका, चिंटु सिंह तंवर, मुकेश खटीक एवं विधालय के समस्त गुरुजन और समस्त ग्राम वासियों मातृशक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक नाथु लाल रेगर एवं संस्था प्रधान रणधीरसिंह चौधरी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और भी उक्त जानकारी स्थानीय विद्यालय के बाबु लाल धाकड़ ने दी।

Don`t copy text!