वीरधरा न्यूज़। प्रतापगढ़@ श्री बन्शीलाल धाकड़ “जैविक खेती।
प्रतापगढ़ – अरनोद जैविक जागरूकता अभियान के तहत कट्स मानव विकास केन्द्र के तत्वावधान में जैविक खेती को बढ़ावा देने और जैविक खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने हेतु अरनोद ब्लाक की ग्राम पंचायत चुपना में जैविक किसान राजेंद्र सिंह के कृषि फार्म पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कट्स के सहायक समन्वयक मदनगिरी गोस्वामी ने बताया की हमें जैविक खेती के साथ में कोराना से बचाव हेतु मास्क का नियमित उपयोग करना , दो गज की दुरी रखना सेनिटराईजर का इस्तेमाल करते हुए सरकार की गाइड लाइन की पालना करना आवश्यक है |
मदनगिरी ने बताया की हमारे लिए जैविक खेती क्यों अनिवार्य है इसके क्या सार्थक परिणाम है तथा कीटनाशकों का खेती में प्रयोग करने और रासायनिक खेती से उत्पादित खाधान्न खाने से हमारे शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर जैविक खेती राजपुरा से जैविक किसान बन्शीलाल धाकड़ ने जैविक खेती के लिए जरुरी पोषक तत्वों के बारे में और शूक्ष्म जीवाणु के बारे में जानकारी देते हुए वर्मी कम्पोस्ट व जिवामृत बनाने व उसके उपयोग व उसके फायदे के विषय में जानकारी दी , व बीज अपने खेत पर कैसे तैयार करें और बाजार के महगंगें बीजो से छुटकारा पाऐं , साथ ही धाकड़ ने बताया की हमें खेती में गोबर गौमुत्र और राख का अधिक से अधिक उपयोग कर अपने खेत को सजीव और स्वस्थ बनाना है |
बम्बोरी से जैविक किसान मांगीलाल जणवा ने जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी खेती में गाय के गोबर और गौमुत्र का क्या महत्व है और हम जैविक खेती करके अच्छा उत्पादन कैसे लें,
जणवा ने बताया कि हम जैविक खेती करते हैं तों हमें किसी भी प्रकार के कीटनाशक या पोषक तत्त्वों के लिए बाजार जाने की जरूरत ही नहीं हैं ।हर समस्या का समाधान हमारे खेतों में ही जणवा ने बताया की हमारे खेत के आस पास मौजुद पेड़ पौधों से ही हम हमारी फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व एवं कीटनाशक तैयार कैसे करें इस पर जानकारी दी इसके लिए कई अलग अलग तरह के पैड़ पौधे हमारे खेत के आस पास उपलब्ध है
चूपना दिवाला और आसपास के गांवों से आएं किसानों ने जैविक खेती अपनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की अपने फार्म पर आएं किसानों का राजेंद्र सिंह चुंडावत ने स्वागत किया और समापन पर कमल सिंह चुंडावत ने आभार व्यक्त किया
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
