Invalid slider ID or alias.

बम्बोरी गंगेश्वर महादेव में भागवत कथा का आयोजन, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब।

 

वीरधरा न्यूज़।बम्बोरी@ डेस्क।

बंबोरी। श्रीमद् भागवत सेवा समिति बम्बोरी रघुनाथपुरा के सयुंक्त तत्वावधान में श्रीगंगेश्वर महादेव की पावन भूमि मे श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को साध्वी रितु पांडे ने बताया कि कुछ क्षण राम नाम के लिए निकाले, जितना भोजन जरुरी है, उतना ही हरि भजना भी जरुरी है। सोमवार को साध्वी ने नारी न होती तो राम रावन युद्ध न होता, नारी न होती तो महाभारत नहीं होती,वही दुसरी ओर नारी सुलोचना व सावित्री, अनुसुइया जैसी भी पैदा हुई जिन्होंने नारी जाति का गौरव बढाया।
मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग व आकर्षक झाकियां सजाई जायेगी।
गंगेश्वर मंडल प्रवक्ता किशन जणवा ने बताया कि भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक 13जनवरी तक श्री गंगेश्वर रंगमंच पर आयोजित होगी। कथा समाप्ति के पश्चात महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Don`t copy text!