Invalid slider ID or alias.

जालोर-नीलकंठ महादेव मंदिर नव निर्माण प्रांगण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 17 जनवरी से।

वीरधरा न्यूज़।भीलवाड़ा@ श्री पंकज आडवाणी।

जालोर/भीनमाल। शहर में नवनिर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर नव निर्माण प्रांगण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 17 से 27 जनवरी तक आयोजित होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। रोबिन सिंह राव ने बताया कि, मुफतसिंह ओबावत परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर प्रांगण एवं प्राण प्रतिष्य को लेकर प्रदेश सहित देश भर के साधु संतों एवं महामंडलेश्वर को निमंत्रण पत्रिका देकर आमंत्रित किया जा रहा है। प्रतिष्ठा महोत्सव में राजस्थान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तेजस्वी सूर्य एवं कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे। प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान संत मुरलीधर महाराज के मुखारविंद से 10 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वही 17 जनवरी को भव्य कलश यात्रा का निकाली जाएगी। प्रतिष्ठा महोत्सव में गीता रबारी, छोटूसिंह रावणा, प्रकाश माली, कीर्तिदान गढवी, सहित महान कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज सहित देशभर के संत महात्मा भी शिरकत करेंगे। इसको लेकर आमंत्रण पत्रिकाओं का वितरण किया जा रहा है।

कई गणमान्य लोग करेंगे शिरकत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन सिंह मेघवाल, प्रह्लाद पटेल, नितिन गडकरी, सुभाष बहेड़िया सहित कई लोग शामिल होंगे।

Don`t copy text!