Invalid slider ID or alias.

भैंसरोडगढ़-शबरी आश्रम में शुक्रवार को होगा भाजपा की जनआक्रोश महासभा का समापन, कटारिया करेंगे शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज़।भैंसरोडगढ़@ श्री कैलाश पूरी गोस्वामी।

भैंसरोडगढ़। निकटवर्ती ग्राम दूधी तलाई शबरी आश्रम में शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे जन आक्रोश रैली का विशाल महासभा का आयोजन एवं समापन प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में किया जाएगा।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि जन आक्रोश रैली का समापन रावतभाटा उपखंड क्षेत्र की ग्राम दूधी तलाई में सबरी आश्रम पर रखा गया है कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश महासभा को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा संबोधित किया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, तीनों मंडल अध्यक्ष, क्षेत्र के बुथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ प्रधान आरती बारेशा, दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश महामंत्री कमलेंद्र सिंह हाडा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, सांसद सीपी जोशी, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, ताराबाई धाकड़, काली बाई मीणा, जावरा मंडल अध्यक्ष पहलाद धाकड़, जिला परिषद सदस्य अभिषेक जैन, अमर सिंह हाडा, सरपंच कुलदीप सिंह चौहान, बेगू मंडल के शिवलाल धाकड़ लीला शंकर धाकड़ विकास बैंक के चेयरमैन कमलेश पुरोहित भाजपा नेता राधेश्याम गुप्ता पूर्व जिला प्रमुख लीला शर्मा पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीला शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोना गोस्वामी पूर्व सरपंच सागर पुरोहितआदि उपस्थित रहेंगे। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों पर कार्यकर्ताओं के लिए आने जाने की व्यवस्था की गई। वाहन हर ग्राम पंचायत में युवा मोर्चा किसान मोर्चा ऐसी मोर्चा एसटी मोर्चा जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई अधिक से अधिक संख्या में विशाल सभा स्थल शबरी आश्रम पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।

Don`t copy text!