वीरधरा न्यूज़।रावतभाटा @ श्री ओम भट्ट।
रावतभाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम दक का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भैंसरोडगढ़ रोड पर स्थित गौशाला में गौ माता को चारा खिलाकर गौतम दक की लंबी उम्र की प्रार्थना की। और जिला अध्यक्ष के हर मोर्चे पर सफल होने की प्रार्थना की। भाजपा मंत्री विजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राजनीति क्षेत्र के साथ सेवा कार्य में भी अपना योगदान देते रहे। जिला अध्यक्ष गौतम दक के जन्मदिन के साथ भाजपा कार्यकर्ता पंडित सतीश शर्मा का जन्मदिन भे मनाया गया।
इस मौके नगर महामंत्री आनंद नागर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र दशोरा, पार्षद तनवी शर्मा, रेखा लोधा, पूर्व पार्षद कानाराम चारण, नगर मंत्री विजय गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश नागर, अभिषेक गोखरू, रोनक चौधरी, सुनील लक्षकार, विकास धाकड़, चेतन जैन, नरेश लोहार, राहुल मौर्य, हकीम बोहरा, लोकेश व्यास एवं अर्जुन तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
