Invalid slider ID or alias.

राजसमंद-आई श्री परम पूज्य सोनल माँ का 100 वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया।

 

वीरधरा न्यूज़।राजसमंद@ डेस्क।

राजसमंद।आई श्री परम पूज्य सोनल माँ के 100 वें जन्मदिन को सभी गांवो मे बड़े हीं हर्षोल्लास से मनाया गया।
इसी क्रम मे हमारे गांव चावंडिया गढ़वाडा मे माँ के जन्मोत्सव को बड़े धूम धाम से मनाया और शोभायात्रा और प्रसादी वितरण की गयी। साथ हीं हमारे मेवाड़ के विकास पुरुष, नाथद्वारा विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी, देवक़ीनन्दन गुर्जर, प्रधान आदित्य प्रताप सिंह, उपप्रधान कमलेश चौधरी, नाथद्वारा डिप्टी छगन पुरोहित, कॉपरेटिव बैंक चेयरमेन शेखर,धनेरिया सरपंच अंजना खटीक, चारण शक्ति संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप दान, पिन्टू बन्ना एवं संगठन प्रमुख शेर सिंह आदि उपस्थित हुए, जिनका गांव के वरिष्ठजनों एवं संगठन के कार्यकर्ताओ ने साफा बंधा कर और उपरना ओढाकर उनका स्वागत किया।
और विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने विकास के कार्यों का विवरण दिया और साथ ही आगे भी विकास करने का वादा किया।
गांव से चारण शक्ति संगठन राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सूरज बन्ना, नारू दान, गंगाराम, अमरदान, रामदान, भंवर दान, मोहन दान, मोहन दान, राजू दान वार्डपंच, काना दान, राजूदान ठाकुर, वसंत दान, कंकु बाई, हेतल चारण ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।

Don`t copy text!