Invalid slider ID or alias.

सोनियाना- भाजपा जन आक्रोश सभा में नही पहुची आशा के अनुरूप भीड, आधे से ज्यादा कुर्सिया रही खाली।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@ श्री कालू सेन।


सोनियाना।कांग्रेस सरकार भाजपा द्वारा चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओ का नाम बदल लागु कर थोथी वाहवाही लुट रही है। वही केन्द्र की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओ मोदी की विदेश निती से विश्व में भारत की छवी बनी है। उक्त विचार पूर्व केन्द्रिय मंत्री सीआर चौघरी ने शनिमहाराज आली में आयोजित जनआकोश सभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रिय मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रेदश में जब से कांग्रेंस सरकार बनी है तभी से अपराध का ग्राफ भी उपर उठा है। किसानो को भी समय पर खाद उपलब्ध नही होने व बिजली कटौती से किसान परेशान है। प्रदेश सरकार युवओ को रोजगार मुहैया कराने में पूर्ण विफल रही है। उन्होने कहा कि महिला अत्याचार की रोकथाम पर भी गहलोत सरकार को विफल बताया।
जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने भारत सरकार द्वारा चलाई गई योंजनाओ का गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत भूमि को आंतकवाद मुक्त करने का संकल्प लिया है जिसके चलते भारत अब आंतकवादियो की कब्रगाह बन गया है।
आकांश सभा को पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक बद्री लाल जाट ने सम्बोधित किया इससे पूर्व भाजयुमो द्वारा सीआर चौघरी का पूष्पमाला पहना कर स्वागत करते हुए तलवार भेट की। सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक चित्तौडगढ विधायक चद्रभान सिह आक्या, बडीसादडी विधायक ललीत ओस्तवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, कमलेश पुरोहीत पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी,सहाडा पूर्व विधायक बीआर चौधरी, भोपाल नोबल्स सस्थान के निदेशक मोहब्बत सिह राठोड, राशमी प्रधान दिनेश बुनकर, भोपालसागर प्रधान हेमेन्द्र सिह राणावत, मांगी लाल अहीर, रूप सिह राणावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा जनआक्रोश यात्रा के जिला प्रभारी युदिष्टीर कुमावत, मावली पूर्व विधायक दली चंद डागी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी,कपासन मण्डल अध्यक्ष शम्भु लाल जाट, महामंत्री दिनेश पाराशर, ओमप्रकाश मेनारिया, कपासन पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, पालिकाध्यक्ष मंजुदेवी स्वर्णकार ,उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, रमेश बोरीवाल, हितेन्द्र यादव, आदी उपस्थित थे।

Don`t copy text!