Invalid slider ID or alias.

प्रतियोगी परिक्षाओं के माफियाराज से आज प्रदेश बेराजगारी से आत्महत्या के मामले में देश में प्रथम स्थान पर- कृपलानी।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

निम्बाहेड़ा।प्रदेश एवं क्षेत्र का किसान असमय की बारिश की मार से उभरा भी नहीं था कि अब किसानों को खाद के लिए तरस रहा है। यही हाल राज्य के बेराजगारों के साथ हो रहा है। आज बेराजगारी से आत्महत्या करने के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
उक्त विचार बुधवार को राज्य के पूर्व स्वायतत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र में निकाली जा रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित चौपालों में व्यक्त किए।
कृपलानी ने कहा कि गत चार वर्षों में जितनी भी प्रतियोगी परिक्षाऐं आयोजित की गई, सभी माफिया राज के चंगुल में पूरी तरह फंसी हुई है। उन्होने कहा कि राज्य के हर वर्ग में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आक्रोश चरम पर है।
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में चौथे दिन जन आक्रोश यात्रा छोटीसादड़ी उपखण्ड़ के गोमाना से आरम्भ होकर मलावदा, गागरोल, कारूण्डा, सेमरड़ा, सेमरथी, बरवाड़ा गुर्जर, चान्दोली, हडमतिया होते हुए बसेड़ा पहुंची। यहां से यात्रा ने छोटीसादड़ी नगर में प्रवेश किया, जहां नगर के गांधी चौराहा, शीतला माता मंदिर, गोमाना दरवाजा, हिन्दू दरवाजा सहित प्रताप चौक क्षेत्र में नुक्कड़ सभा एवं रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

जन आक्रोश यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रों में मनोहरलाल पारिक, पूर्व महामंत्री शंकर सिंह शक्तावत, महामंत्री शांतिलाल मेनारिया, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, छगन सिंह मीणा, सरपंच गणपत लाल गुर्जर, हरिश्याम शर्मा, काशीराम गुर्जर, लाखन जणवा, भंवर सिंह राजपूत, शौकिन जणवा, धनराज शर्मा, भैरूलाल धाकड़ बसेड़ा, निर्भय सिंह आंजना, मनोहरलाल आंजना एवं पुरूषोत्तम मीणा सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने पूजा अर्चना के साथ ही पुष्प वर्षा कर विभिन्न स्थानों पर ढोल नगाडों के साथ स्वागत किया गया।
चौपालों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय किसानों से किए गए कर्ज माफी को भुलाकर राज्य पर विगत चार सालों में एक लाख ५० हजार करोड़ रूपये के अतिरिक्त कर्जभार लाद दिया है, जोकि 70 वर्षों के कर्ज का 40 प्रतिशत है। उन्होने केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना ऐसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कृपलानी ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित रात्रि चौपालों एवं नुक्कड़ सभाओं में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन को शपथ दिलाते हुए आगामी चुनाव में राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने का आव्हान किया।

इन्होंने भी किया चौपालों को सम्बोधित

जन आक्रोश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का एवं नुक्कड़ सभाओं को पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ ही यात्रा संयोजक अशोक नवलखा, सहसंयोजक बगदीराम धाकड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गहलोत, प्रतापगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, चित्तौडग़ढ़ जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, दलपत कुमार मीणा, निम्बाहेड़ा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, रत्नेश छाजेड़, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव बड़ौली आदि सहित अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस राज की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी।

आज निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ के इन क्षेत्रों घुमेगी यात्रा

पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि भाजपा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ के लसड़ावन में रात्रि विश्राम के पश्चात छठे दिन शुक्रवार को यात्रा की शुरूआत लसड़ावन ग्राम से पूजा अर्चना के साथ रवाना होकर बडौली माधोसिंह, धीनवा, जावदा, मड्डा चौराहा, नरसिंहगढ़, नयाखेड़ा, कदमाली, मरजीवी, शोभावली, डलां किशनपुरा, कोटडी कलां, चरलिया होते हुए बांगरेडा मामदेव से जलिया पहुंचेगी। इस दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

Don`t copy text!