Invalid slider ID or alias.

जन आक्रोश यात्रा का निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ में प्रवेश पर बाड़ी में हुआ भव्य स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

निम्बाहेड़ा।राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, जंगलराज एवं कुशासन को आमजन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में राज्यभर में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।
इसी क्रम में निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखण्ड़ के विभिन्न क्षेत्रों में चार दिन के प्रवास के पश्चात गुरूवार को पांचवे दिन यात्रा का निम्बाहेड़ा उपखण्ड़ क्षेत्र में प्रवेश पर बाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामवासियों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मंडल के पदाधिकारियों द्वारा रथ का भव्य स्वागत किया गया एवं ग्राम चौपाल आयोजित की गई। जिसमें वर्तमान राजस्थान सरकार के जंगलराज, निरंकुश शासन, भ्रष्टाचार एवं शोषण के विरोध में जनता द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया।
बाड़ी पंचायत मुख्यालय पर आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्ग के साथ धोखा किया है। राज्य का किसान बिजली और खाद के लिए परेशान हैं, युवा नौकरियों के लिए परेशान है, तो महिलाऐं इस राज में सुरक्षित नहीं है। उन्होने कहा कि कांग्रेस राज में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ उत्पीडऩ राजस्थान में हो रहा है। उन्होने कहा कि ऐसी सरकार को राज करने का कोई हक नही है, यह केवल अपनी कुर्सी बचाकर आमजन को लूटने में लगे है।
चौपाल को यात्रा के विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, सह संयोजक एवं पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पश्चिमी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य कोमल गेहलोत, विधानसभा बूथ प्रभारी रत्नेश छाजेड़ ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपप्रधान जगदीश चंद्र आंजना, पूर्वी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, महामंत्री शैलेन्द्र पाटीदार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदारी, कालूलाल आंजना, विस्तारक अभिराज पांडे, महामंत्री राजेश जैन, राजेश धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष संजय चपलोत, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, राधेश्याम टेलर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, सत्यनारायण मेनारिया, कैलाश जाट मकनपुरा, राजपाल सिंह, पुष्कर धाकड़, सोहनलाल मेनारिया आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व जन आक्रोश यात्रा के बाड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ा एवं पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान शांति दास बैरागी, घिसालाल कुमावत, देवीलाल कुमावत, पवन चपलोत, नंदकिशोर कुमावत, प्रहलाद तेली, कालूलाल आंजना, भैयालाल सुथार, नाथूलाल कुमावत, दशरथ आंजना, भगत आंजना, त्रिलोकचंद जाट, घिसालाल सेन, पूरणमल खटीक, दिलीप कुमावत, संयम चपलोत, रामलाल कुमावत, निर्भय सिंह आंजना, भेरूलाल रैगर, प्रेमचंद रैगर, मथुरा लाल रावत, गोमनराम जाट, शंकर सिंह, रमेश रावत आदि सहित सैंकडों ग्रामवासी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Don`t copy text!