Invalid slider ID or alias.

प्रतिपक्ष नेता कटारिया भाजपा के गली ब्वॉय है और सड़कछाप मवाली की तरह चलती है इनकी जुबान: आप जिला कॉर्डिनेटर सुखवाल।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। जन आक्रोश रैली में कटारिया के “तू तड़ाक” और “थूक कर चाटने” जैसे निम्न कोटी के बयान पर आम आदमी पार्टी ने लिया कटारिया को आड़े हाथ, आम आदमी पार्टी के कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मंच पर मर्यादित शब्दों का चयन होना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में जनता ही नेता बना और बिगाड़ सकती है इसलिए जनता भगवान स्वरूप है।
आप जिला कॉर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने भाजपा नेता कटारिया के जन आक्रोश के शुभारम्भ भाषण में मंच पर अमर्यादित शब्दों के चयन पर आड़े हाथ लेते हुए कटारिया को बताया भाजपा का गली ब्वॉय।
चित्तौड़गढ़ जिले के उपखंड भदेसर में भाजपा की जन आक्रोश रैली के शुभारंभ के अवसर पर कटारिया द्वारा “थूक कर चाटने” सहित तू तड़ाक वाले बयानों पर आम आदमी पार्टी के कोर्डिनेटर अभियंता अनिल सुखवाल ने बयान जारी कर कहा है कि कटारिया तो भाजपा के गली ब्वाॅय लगते है उनके अमर्यादित भाषणों से पता चलता है कि भाजपा में किस स्तर के नेताओं को तवज्जों दी जाती है उन्होंने कहा कि जिस भाजपा की केन्द्र सरकार में 43 प्रतिशत सांसदो पर अपराधिक मामले दर्ज हो (सीएजी की रिपोर्ट अनुसार) ऐसी पार्टी के नेताओं से सभ्यता की उम्मीद भी नहीं की जा सकती।
भाजपा हिन्दुओं को डर का वातावरण बता कर वोट लेने जाती है यह लोकतंत्र में जनता के साथ धोखा है।
अभियंता सुखवाल ने कहा कि गुलाब चंद कटारिया हमेशा ही तू तड़ाक में भाषण देते हैं कटारिया कभी महाराणा प्रताप, कभी भगवान श्रीराम- सीता और रावण तो कभी वाल्मीकि समाज के महापुरुषों पर विवादित बयान दे चुके हैं। कटारिया के भाषण सड़क छाप मवाली की भाषा में होते हैं।
कटारिया का राजनितिक स्तर इतना गिर चुका है कि उन्हें भाजपा का गली ब्वाॅय कह दिया जाए तो कुछ ग़लत नहीं होगा।
कटारिया मानसिक कुंठित लगते हैं उन्होंने कई बार हिन्दू देवी देवताओं सहित महापुरुषों का अपमान किया है। अभियंता ने कहा कि मेरी कटारिया को सलाह है कि अब वे राजनीति से संन्यास लेकर जंगलों में प्रायश्चित करने चले जाएं।
अभियंता अनिल सुखवाल ने कहा कि राजस्थान में पहले ही अपनी जड़ों को खो चुकी भाजपा सत्ता हथियाने के लालच में आक्रोश रैली निकाल रही। लेकिन जनता अब इन्हें जीवित प्रमाण पत्र तक नहीं देने वाली है। राजस्थान में कांग्रेस सत्ता और भाजपा विपक्ष में विफल रही है अब 2023 के चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार बनाकर पूर्ण रूप से संविधान की पालना करके दिखाएंगी।

Don`t copy text!