Invalid slider ID or alias.

झूठे वादों भरी कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार और अराजगता चरम पर- कृपलानी।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ डेस्क।

निम्बाहेड़ा।राजस्थान में किसानों और मध्यमवर्ग को धोखा देकर एवं झूठे वादों के माध्यम से सरकार बनाने वाले जनता की भलाई छोड़ पिछले चार साल से आपस में कुर्सी के लिए झगड़ रहे हैं। राज्य में किसानों की पूर्ण कर्ज माफी, 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस राज में पिछले चार साल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
उक्त विचार राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने छोटीसादड़ी क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं झूठे वादों से भरे कुशासन को लेकर निकाली जा रही भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित रात्रि चौपाल में व्यक्त किए।
कृपलानी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार में ना तो बेराजगारों को रोजगार मिला है, और ना ही किसानों की पूर्ण कर्ज माफी हुई, इसके साथ ही वर्तमान में क्षेत्र के किसान भाईयों को खेतों में पूरी बिजली मिल पा रही है और ना ही खाद मिल पा रही है। अब समय आ गया है कि इस कांग्रेस के बदहाल राज को पलट कर सुशासन से भरे भाजपा राज को वापस लाने का।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को रथ प्रभारी राजकुमार जणवा एवं कैलाश जाट के सानिध्य में छोटीसादड़ी क्षेत्र के गणेशपुरा से आरम्भ होकर ढावटा, पीलीखेड़ा, कालाकोट, भाटखेडी, ईन्टो का तालाब, धोलापानी, सीयाखेड़ी, अम्बावली एवं रम्भावली होते हुए जाखमिया से स्वरूपगंज ग्राम पहुंची, जहां यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। इससे पूर्व मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जन आक्रोश यात्रा का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन ने उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

आमजन तक पहुंचाऐं केन्द्र सरकार की योजनाऐं- सांसद जोशी

चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान आयोजित रात्रि चौपाल में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया गया, जिसे विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, सह संयोजक बगदीराम धाकड़, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, दलपत कुमार मीणा, प्रेमचन्द मीणा आदि सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुए कांग्रेस राज की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों की जानकारी दी।

यह रहे मौजूद

भाजपा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, यात्रा के विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, सह संयोजक बगदीराम धाकड़, छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल मेनारिया, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, रमेश गोपावत, निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, प्रतापगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर, रामचन्द्र माली, वरदीचन्द मीणा, पूर्व महामंत्री मनोहर पारिक, पूर्व कृषि उपज मंडी चैयरमेन विष्णु पाटीदार, प्रेमन्द मीणा, मुकेश आमेटा, वेणीराम मीणा, राजमल तेली, अशोक टांक, सरपंच लालाराम मीणा, किशोर मीणा, ओबीसी जिला महामंत्री मोतीलाल जणवा, प्रभूलाल धाकड़, विस्तारक अधिराज पाण्डे, पुष्कर शर्मा कनेरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे।

आज यहां से गुजरेगी यात्रा

भाजपा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा के चौथे दिन श्रीपुरा में रात्रि विश्राम के पश्चात चौथे दिन बुधवार को यात्रा की शुरूआत गोमाना से आरम्भ होकर मलावदा, गागरोल, कारूण्डा, सेमरडा, सेमरथली, बरवाड़ा गुर्जर, चान्दोली, हडमतिया एवं बसेड़ा होते हुए छोटीसादड़ी नगर में पहुंचेगी।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बताया कि छोटीसादड़ी नगर में जन आक्रोश यात्रा के द्वारा गांधी चौराहा, श्री शीतला माता मंदिर, गोमाणा दरवाजा, हिन्दू धर्मशाला एवं प्रताप चौक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

Don`t copy text!