Invalid slider ID or alias.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सहकारिता मंत्री आंजना, राष्ट्रीय नेता गांधी का किया स्वागत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी के राजस्थान में प्रवेश पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं प्रदेश के सहकारिता मन्त्री उदय लाल आंजना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ओर जनप्रतिनिधियों ने झालरापाटन के चवली चोराया पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा संयोजक दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता जयराम रमेश एवं विधानसभा मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के सानिध्य में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति निम्बाहेड़ा के ब्लॉक संयोजक महेश धूत भी तिंरगा ध्वज लेकर यात्रा में पैदल चले।

Don`t copy text!