Invalid slider ID or alias.

कांग्रेस के जंगलराज एवं जन विरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए रविवार से विधानसभा क्षेत्र में घूमेगी जन आक्रोश यात्रा।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ डेस्क।


निम्बाहेड़ा। कांग्रेस सरकार के चार साल के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के शासन का काला चित्र आमजन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 दिसंबर, रविवार को बम्बोरी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुभारम्भ होगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, भाजपा के चित्तौडग़ढ़ जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जन आक्रोश यात्रा के चित्तौडग़ढ़ जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, यात्रा के विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भवानी जोशी, चित्तौडग़ढ़ जिला अध्यक्ष गौतम दक, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, निम्बाहेड़ा विधानसभा के जन आक्रोश यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सह संयोजक एवं पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, विधानसभा क्षेत्र के सातों मण्डल अध्यक्ष, भाजपा के विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक सहित प्रतापगढ़ एवं चित्तौडग़ढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे।
संयोजक अशोक नवलखा ने जन आक्रोश यात्रा के रूट मेप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसम्बर, रविवार को प्रथम दिन जन आक्रोश यात्रा श्री गंगेश्वर महादेव से आरम्भ होकर जलोदा जागीर, करजू, साटोला, मानपुरा, हरिपुरा, सालेड़ा होते हुए गणेशपुरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति, एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चो की चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इन चौपालों पर भाजपा के वक्ताओं के द्वारा राजस्थान सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा।
नवलखा ने बताया कि 5 दिसम्बर, सोमवार को गणेशपुरा से यात्रा आरम्भ होकर, ढावटा, पीलीखेड़ा, कालाकोट, भाटखेड़ी, ईंटो का तालाब, धोलापानी, सियाखेड़ी, अम्बावली, रम्भावली, जाखमिया होते हुए स्वरूपगंज पहुंचेगी, जहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। इसी प्रकार अगले दिन 6 दिसम्बर, मंगलवार को यात्रा स्वरूपगंज से आरम्भ होकर धमानिया, जलोदिया केलूखेड़ा, खेरमालिया, सुबी, नाराणी, बसेड़ी, बागदरी, महुडिया होते हुए श्रीपुरा से निम्बोदा पहुंचेगी, यहाँ जन आक्रोश यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा।
यात्रा के सह संयोजक बगदीराम धाकड़ ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के चौथे दिन 7 दिसम्बर, बुधवार को गोमाना से आरम्भ होकर मलावदा, गागरोल, कारूंडा, सेमरडा, सेमरथली, बरवाड़ा गुर्जर, चांदोली, हडमतिया से बसेड़ा होती हुई छोटीसादड़ी नगर में प्रवेश करेगी। धाकड़ ने बताया कि इसी दिन छोटीसादड़ी नगर के गांधी चौराहा, शीतला माता मंदिर, गोमाना दरवाजा, हिन्दू धर्मशाला एवं प्रताप चौक पर यात्रा का स्वागत एवं विभिन्न वक्ताओं के द्वारा चौपालों का आयोजन किया जाएगा। यहाँ से अगले दिन जन आक्रोश यात्रा निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जंगलराज एवं जन विरोधी सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही इस जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने के लिए तन-मन से जुटने का आव्हान किया है।

Don`t copy text!