Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-अनिकेत मुनि का हुआ देवलोक गमन आज होगा अंतिम संस्कार।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।


निम्बाहेड़ा।तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण के शिष्य अनिकेत मुनि का विहार के दौरान चित्तौड रोड स्थित अरिहंत ट्रांसपोर्ट पर हृदय घात होने से देवलोक गमन हो गया।
तेरापंथ संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी ने बताया कि रणजीत मुनि, अनिकेत मुनि, कोशल मुनि नया गांव से विहार कर कर सुबह अरिहंत ट्रांसपोर्ट आए थे। जहां पर अनिकेत मुनि के अचानक सीने में दर्द होने से उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर जैन समाज के धर्मावलम्बी चित्तौड, जावद व नीमच के प्रतिनिधि अरिहंत ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे। स्थानकवासी संघ के मंत्री आनन्द सालेचा ने बताया कि मुनिश्री का गत वर्ष चार्तुमास महाराष्ट्र के धुलिया शहर में था व मुनि मण्डल आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ हेतु विहार कर मारवाड के सिरीयारी जा रहे थे। मुनि श्री की पार्थिव देह दर्शनार्थ हेतु अरिंहत ट्रांसपोर्ट पर रखी गई है। सुबह सवा 10 बजे यहा से चकडोल यात्रा निकाली जाएगी एवं चित्तौड रोड स्थित शारदा पेट्रोल पम्प के पास अंतिम संस्कार परिवार जनो व समाजजनो की उपस्थिति में किया जाएगा।

Don`t copy text!