Invalid slider ID or alias.

डूंगला- डूंगला कानोड़ मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर सोनालिका की चपेट में आने से एक क़ी मृत्य एक घायल।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला। कानोड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन सोनालिका ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक तथा एक अधेड़ घायल हुए।
जानकारी में डूंगला सीआई जी एस भाटी द्वारा बताया गया कि घटना डूंगला कानोड़ मार्ग की है जहां पर 17 वर्षीय बालक अंकित अपने गांव सुरेडा जा रहा था। इसके साथ ही गोवर्धन रावत उम्र 50 साल निवासी बड़वाई डूंगला से अपने गांव जा रहा था। की अज्ञात ट्रैक्टर सोनालिका ने दोनों को टक्कर मार दी । दोनों घायल हो गए मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डूंगला लाया गया। कहां पर डॉक्टरों ने बालक अंकित को मृत घोषित कर दिया। गोवर्धन रावत को उदयपुर रेफर किया गया। बालक अंकित के पिता शांतिलाल पुष्करणा नें डूंगला थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें अज्ञात वाहन ट्रैक्टर सोनालिका से उनके पुत्र का एक्सीडेंट हुआ जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को मृतक की बॉडी का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द की। इस मौके पर सीआई जी एस भाटी मय पुलिस जाब्ता के उपस्थित थे। उधर परिजनों ने बालक का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया। ग्रामीण इस घटना में स्तब्ध दिखाई दिए।

Don`t copy text!