Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/बौंली-जेंडर समानता एवं महिला, बालिका सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़।बौंली@श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

बौंली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय झनूण, कोडियाई व हथडौली ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर जेंडर समानता एवं महिला बालिका सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कोडियाई ग्राम पंचायत सरपंच प्रेम देवी मीणा, झनूण ग्राम पंचायत सरपंच सीमा देवी मीणा, व हथडौली ग्राम पंचायत सरपंच समुदरा मीणा की उपस्थिति में ट्रेनर मास्टर रामलाल मीणा ने जेंडर समानता एवं महिला बालिका सशक्तिकरण व गर्ल फ्रेंडली पंचायत के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में वार्ड पंच पंचायत सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेकों महिला में बालिकाएं भी उपस्थित थी।

Don`t copy text!