Invalid slider ID or alias.

पूर्व मंत्री कृपलानी का गुजरात मे चुनाव प्रचार जारी, जनसंपर्क कर किया नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेड़ा। गुजरात में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए अहमदाबाद क्षेत्र प्रभारी एवं राज्य के पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी ने मंगलवार को नोयडा विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पायल कुकरानी के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। यहां कृपलानी सहित भाजपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने उपरना एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री कृपलानी ने बीजेपी प्रत्याशी पायल कुकरानी के साथ सरदार नगर, केके आर सोसायटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से कुकरानी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कृपलानी ने क्षेत्र में आयोजित कई नुक्कड़ सभाओ को भी सम्बोधित किया।

Don`t copy text!