Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-पुण्य सम्राट का 87 वा जन्मोत्सव पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी में धूमधाम से मनाया गया।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निंबाहेड़ा।सौधर्म पाट परम्परा के देव दीप्तिमान दिवाकर, युग प्रभावक, पुण्य सम्राट, आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयन्त सेन सूरिश्वर जी म.सा. का 87 वा जन्मोत्सव वर्तमान गच्छाधिपति, अखंड सूरी मंत्र आराधक, धर्म दिवाकर,श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी म.सा एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सुरिश्वर की म.सा. के शुभाशीर्वाद से श्रीपार्श्व लब्धि विक्रम धाम 57 जिनालय तीर्थ प्रेरक प्रभावित प्रवचन दाता 100+100 ओली जी के आराधक लब्धि सूरी समुदाय के प्रवर्तक प्रवर कलापूर्ण विजय जी महाराज साहेब की पावन निश्रा में पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी (निंबाहेड़ा) में आज धूमधाम से मनाया गया।
पुण्य सम्राट के जन्म दिवस के उपलक्ष में गुरु गुणानुवाद सभा में लब्धि सूरी समुदाय के प्रवर्तक प्रवर कलापूर्ण विजय जी महाराज साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है और गुरु के ज्ञान के बिना मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इस अवसर पर पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंत सेन सुरिश्वर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए का तपागच्छ श्री संघ के अध्यक्ष मुकेश नागोरी, साधुमार्गी संघ के महामंत्री सुशील नागोरी, पुण्य सम्राट धाम के महामंत्री रवि मोदी ने पुण्य सम्राट से जुड़े अपने स्मरण से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रमों की इसी संख्या में बहू परिषद द्वारा परम पूज्य गुरुदेव की अष्ट प्रकारी पूजा पढ़ाई गई तथा स्वामीवात्सल्य का आयोजन भी किया गया।पुण्य सम्राट के जन्म दिवस के उपलक्ष में जीवदया प्रकल्प के अंतर्गत गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाया गया।जन्मोत्सव के संपूर्ण कार्यक्रम के लाभ मेंगलवा (राज.) निवासी गुणीदेवी सुमेरमल बालगोता परिवार ने लिया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के विशेष प्रतिनिधि पूरण आंजना, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झवर ने मुनि भगवंतो से धर्म चर्चा की एवं आशीर्वाद लिया।
इससे पूर्व श्री जैन कुंथूनाथ राजेंद्र सुरी जैन श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट मंडल, पुण्य सम्राट धाम कचरिया खेड़ी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतोष जैन, महामंत्री रवि मोदी, राजेंद्र डांगी, वर्धमान परमार, साधना परमार चांदनी मोदी ने वीहार कर पधारे परम पूज्य प्रवर्तक प्रवर कलापूर्ण विजय जी महाराज साहेब आदि ठाणा 2 की पुण्य सम्राट धाम के द्वार पर गवली कर अगवानी की गई।
इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मोतीलाल रांका, महामंत्री आनंद सालेचा, नवयुवक परिषद के अध्यक्ष सतीश बाबेल,जैन समाज के वरिष्ठ सोभागमल नायक, मनोज मोदी,रोशन लाल खेरोदिया,दिलीप नागोरी, प्रदीप मोदी, राजमल वडारा, अशोक वडारा,सोभागमल छाजेड़, भैरू सिंह बोडाना, अभय नायक अनिल चेलावत, अभिषेक वडारा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के धर्मावलंबियों के साथ विभिन्न समुदायों के धर्मावलंबीयो के साथ बिनोता, नीमच के धर्मावलंबी भी उपस्थित थे।
संपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले सभी महानुभाव का पुण्य सम्राट धाम ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष संतोष जैन एवं महामंत्री रवि मोदी ने आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!