Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-भाजपा नगर कार्य समिति की बैठक सम्पन्न, जन आक्रोश रैली को लेकर की चर्चा।

 

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कमेटी द्वारा 1 दिसंबर से प्रस्तावित राज्य की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जन आक्रोश रैली के संबंध में निम्बाहेड़ा भाजपा नगर मण्डल की कार्य समिति बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल महामंत्री विजय काबरा, पारस जैन, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, प्रहलाद राजोरा, मंत्री पुष्कर सोनी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद प्रेम बाहेती, जगदीश माली, अतुल सोनी, कला देवी मालवीय, लोकेश लड्ढा, शक्ति केन्द्र प्रमुख मनोज शर्मा, प्रकाश धींग, राजेश लोठ, श्रीपाल शिशोदिया, चन्द्रभान सिंह हाड़ा, सन्नी ओटवानी, हितेश जोशी, लोकेंद्र आचार्य, लाल सिंह राठौड़, ताराचंद माली, दिनेश बागवान, उमेश खत्री, दीपक पराशर, रामनिवास जाट, रमेश गवारिया, पुष्कर कुमावत, विनोद सोनी, चिराग मंत्री, आशीष टांक, रत्नेश विरवाल, संजय शर्मा, प्रेम अहीर, नरेश आमेटा, कमल रावत, प्रेम सिंह, दर्पण कुमार नागदा, ओमप्रकाश रायका, प्रमोद वैष्णव, शिव दयाल, दीपक अग्रवाल, लक्ष्मी कोठारी, माधवी अग्रवाल, संगीता डुकरे, मेघा श्रीवास्तव, सोनू गौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्य समिति बैठक के अंत में महामंत्री विजय काबरा ने आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!