Invalid slider ID or alias.

गंगरार-अमरा गाडरी का खेड़ा में निकला पथ संचलन।

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री ठाकुर सालवी।


गंगरार। उपखंड क्षेत्र के जोजरों का खेड़ा ग्राम पंचायत के अमरा गाडरी का खेड़ा मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में विजय दशमी के पर्व के नियमित गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक संघ चल रहे थे। इस दौरान ग्रामीण लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय उद्घोष के साथ पथ संचलन का जगह जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए एवं अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर भव्य स्वागत किया।
पथ संचलन के उपरांत गांव में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे शस्त्र पूजन कर संघ के कार्यकर्ता संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठित होकर देश हित में अपना योगदान देकर भारत माता को पुनः विश्व गुरु के आसन पर विराजित करने का आव्हान किया गया।

Don`t copy text!