Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/ बोंली-हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@ श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।

सवाई माधोपुर। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र सबडिवीजन गंगापुर सिटी के सुपरविजन में बौंली पुलिस ने 7 माह से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार बौंली पुलिस ने 4 मार्च 2022 को दर्ज नीमोद गांव के खूनी संघर्ष में हत्या के प्रयास के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मेघराज, रामेश्वर, व रामफूल जाति गुर्जर निवासी निमोद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर कुसुम लता मीणा, सहायक उपनिरीक्षक अंबालाल, कांस्टेबल हनुमान, व देवेंद्र शामिल थे।

Don`t copy text!